
शिवपुरी। खबर पिछाेर थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां चारों ने सब पोस्ट ऑफिस पर धाबा बोल दिया। चाेर यहां से ऑफिस का सामान सहित कई सामान चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को हर बार की तरह बैंक बंद कर दिया। रविवार छुट्टी होने के बाद पोस्ट ऑफिस बंद था। जब सोमवार को पोस्ट ऑफिस में कर्मचारी पहुंचे तो देखा कि पोस्ट ऑफिस का ताला टूटा हुआ पड़ा है। यहां से चोर 1 की बोर्ड, 1 आधार सेंटर कैमरा, पीसीओ का फैन, प्रोसेसर व रैम, फिंगर प्रिंट का डिवाईस चुराकर ले गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर मामले में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment