Press "Enter" to skip to content

दीपोत्सव के रूप में मनाएं अहिल्याबाई होल्कर की जयंती : बघेल | Shivpuri News

शिवपुरी। अखिल भारतीय पाल बघेल महासभा द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार शिवपुरी जिले के सभी पाल बघेल समाज के लोगों से 31 मई को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती घर पर ही रह कर दीपोत्सव के रूप में मनाए जाने कहा है।
अखिल भारतीय पाल बघेल महासभा शिवपुरी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट रामस्वरूप बघेल ने बताया कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतानसिंह पाल से मिले निर्देशों के अनुसार सभी समाज बंधुओं को घर पर ही रह कर न्याय प्रियता की मूर्ति लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती 31 मई को मनाना है। इस दिन सभी समाज लोग रात 8 बजे 11 दीपक जलाकर इस शुभ दिन को दीपोत्सव के रूप में मनाएं साथ ही एक ही स्थान पर 5 से अधिक लोग एकत्रित न हो, व्यक्तिगत रूप से रक्तदान करें, पौध रोपण करें, प्रवासी मजदूरों की सेवा करें तथा कोरोना योद्धाओं का सम्मान करें। इन सभी कार्यों में सुरक्षित दूरी तथा कोरोना संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन पूरी तरह से करें। 
होल्कर जयंती पर आयोजित होगा ऑनलाइन कवि सम्मेलन 
पाल बघेल समाज शिवपुरी इस बार लॉक डाउन के चलते अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। यह कवि ऑनलाईन सम्मेलन रविवार 31 मई को आयोजित होगा। इस कवि सम्मेलन में मध्यप्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के कवि अपना काव्यपाठ ऑनलाईन करेंगे। ऑनलाइन कवि  सम्मेलन का आयोजन युवा समाजसेवी संजय पाल दिनारा और शिबपुरी की युवा कवियत्री वैशाली पाल के प्रयासों से किया जा रहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!