Press "Enter" to skip to content

शैक्षणिक व्यवस्था सुधारना मेरी पहली प्राथमिकता:- डीपीसी-shivpuri news

सूर्यवंशी ने डीपीसी के पद पर पदभार संभाला

शिवपुरी।
जिला परियोजना समन्वयक के पद पर  प्रकाश सूर्यवंशी ने शासन के आदेश के
पालन में पदभार संभाल लिया।  सूर्यवंशी ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि
शैक्षिक व्यवस्था सुधारना मेरी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने पदभार संभालने
के बाद कार्यालय स्टाफ व अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उल्लेखनीय है
कि  सूर्यवंशी बैतूल जिले के निवासी होकर वर्ष 1989 में शिक्षा विभाग में
जिला राजगढ़ में पहली बार बतौर उच्च श्रेणी शिक्षक के रूप में पदस्थ हुए।
वर्ष 1996 में प्रधानाध्यापक के पद पर तथा वर्ष 1999 में गणित विषय के
व्याख्याता के रूप में पदस्थ हुए। वर्ष 2008 में शिवपुरी जिले के डामरोनकला
में हाई स्कूल के प्राचार्य  तथा वर्ष 2015 से हायर सेकेंडरी स्कूल दिनारा
में प्राचार्य के पद पर पदस्थ है। वर्तमान में प्रभारी बी ई ओ करेरा व
प्राचार्य दिनारा के पद पर कार्यरत हैं।  सूर्यवंशी के डीपीसी बनने पर जिले
के शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। पदभार ग्रहण करते समय एपीसी साजिद अली,
हरीश शर्मा, आसिफ अफ़गानी, अजय अस्थाना, अशोक जैन, सहायक यंत्री सतीश निगम,
जुगराज प्रजापति प्रोग्रामर, लेखापाल उदय यादव, प्रशांत भार्गव, अध्यापक
संगठन के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र रघुवंशी, जनक रावत, कर्मचारी संघ के नेता
धर्मेंद्र जैन, करैरा से मनोज त्रिपाठी, अध्यापक बृजेंद्र सिंह बैस,
प्रतिपाल सेंगर सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!