Press "Enter" to skip to content

सेवा प्रकल्प के तहत वीर तात्याटोपे शाखा द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर / Shivpuri News

शिवपुरी-समाजसेवा और जिला चिकित्सालय के रक्तकोष में रक्त की पूर्ति हेतु रक्तदान करने की अनूठी पहल समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्याटोपे शिवपुरी द्वारा सेवा प्रकल्प के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन प्रंतीय संयोजक रक्तदान हरीओम अग्रवाल के नेतृत्व में स्थानीय प्यूपल मल्टीसिटी हास्पिटल परिसर में आयोजित किया गया जिसमे शाखा की महिला शक्ति ने आगे आकर सबसे अधिक रक्तदान किया, विशेष कर महिलाओं ने आगे आकर इस रक्तदान में योगदान देते हुए गायत्री भाटिया व मुस्कान भाटिया, किरण अग्रवाल ने ने पहली बार रक्तदान किया। 

 

इस रक्तदान शिविर में 35 यूनिट का रक्तदान किया गया। इस अवसर पर शाखा की महिला सदस्यों नूपुर गोयल, अनिता अग्रवाल, अरुणा सांखला, किरण अग्रवाल, रूबी जैन, रेणु सिंघल, सपना शर्मा, सपना पांडेय, अंजना विरमानी सहित अनेक पुरुष सदस्यों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर महिला संयोजिका श्रीमति संगम अग्रवाल, कार्यक्रम   शाखा अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, कार्यक्रम संयोजक कपिल भाटिया, सुरेश बंसल, प्रवीण पांडे, नीरज अग्रवाल, नीरज गोयल, विपिन सांखला, दीपक सिंघल तथा कई महिला सदस्यों ने सहभागिता की। अंत में सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार प्रदर्शन संस्था अध्यक्ष अमित खण्डेलवाल के द्वारा व्यक्त किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!