Press "Enter" to skip to content

उच्च शिक्षा का स्तर सुधारने बेस्ट टीचर और कॉलेज के लिए मांगे आवेदन -shivpuri news

शिवपुरी। मप्र शासन ने उच्च शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पुरस्कार योजना शुरू की है। कॉलेज प्रबंधन को पत्र जारी कर शिक्षकों की एक फार्मेट के माध्यम से जानकारी मांगी है। पीजी कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. पदमा शर्मा ने सभी प्राध्यापकों को जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं।
योजना में विभाग ने श्रेष्ठ कार्य करने वाले शिक्षक, विभाग व कॉलेज की जानकारी मांगी है। जानकारी वित्तीय वर्ष 2017.18 के कार्यों के आधार पर ही देना है। जैसे श्रेष्ठ प्राध्यापक के लिए उसके द्वारा प्रकाशित की पुस्तकें, रिसर्च, टीचिंग मे थर्ड पर कुछ अलग काम करने की जानकारी देना होगी। 2017 से पूर्व के कार्य नहीं बताए जा सकेंगे। इसी तरह किसी विभाग ने कोई उपलब्धि हासिल की है जैसे वाणिज्य विभागए अर्थशास्त्र विभाग ने मिलकर कोई उपलब्धि या पब्लिकेशन निकाला हो। विभाग के बच्चों ने मेरिट या गोल्ड मेडल प्राप्त किए हों। इस तरह की जानकारियों को एक फॉर्मेट में भरकर उच्च शिक्षा विभाग की आईडी पर मेल किया जाना है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!