शिवपुरी। जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के तहत एक महिला से पड़ोस में रहने वाले युवक ने छेड़छाड़ कर दी। इतना ही नहीं महिला ने जब विरोध किया तो आरोपित के दो साथी आए और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ग्राम सीहोर की रहने वाली 29 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 7 मार्च की शाम वह घर के आंगन में थी तभी पड़ोस में रहने वाला रामजी शर्मा आ गया और छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसके साथ आए आरोपित लखना शर्मा, जागेंद्र शर्मा आ गए और महिला की मारपीट कर दी। बाद में आरोपित जाते-जाते उसे यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना से महिला डर गई और यह बात किसी को नहीं बताई लेकिन दो दिन बाद महिला ने परिजनों को घटना के बारे में बताया और थाने में केस दर्ज करवाया।





Be First to Comment