Press "Enter" to skip to content

आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर सुल्तानगढ़ वाटर फॉल पहुंचे एसडीएम | Shivpuri News

शिवपुरी। आपदा प्रबंधन की तैयारियांें को लेकर एसडीएम अरविंद वाजपेयी गुरुवार को शहर के आपदा पाइंट्स का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंेने ऐसे स्थलों का भ्रमण कर निर्देश दिए कि इन जगहों पर साइन बोर्ड लगाने के साथ-साथ आपदा प्रबंधन के लिए जरुरी सामग्री की उपलब्धता रखी जाए। इस दौरान वह सुल्तानगढ़ वाटरफॉल पहुंचे जहां उन्होंने आपदा प्रबंधन की सभी तैयारियां रखने के दिशा-निर्देश दिए जिससे किसी भी आपदा के समय तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों और नागरिकों से भी चर्चा कर पिछले साल की िस्थति पर विचार-विमर्श किया।
जलभराव की समस्या वाले स्थानों को करें चिन्हित  
जिले में बरसात के समय में बाढ़ एवं आपदा से प्रभावित होने वाले स्थानों पर आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारियों के निर्देश कलेक्टर अनुग्रहा पी ने दिए हैं। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने अपने अनुविभाग में ऐसे स्थल चिन्हित कर पूर्व तैयारी रखने को कहा है। साथ ही ऐसे गांव जहां वर्षा के दिनों में जलभराव की समस्या होती है और जिले के कई पर्यटक स्थल जहां सैलानी पहुंचते हैं जहां जल स्तर अधिक होने के कारण खतरे की संभावना रहती है। ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!