Press "Enter" to skip to content

सफलता: चोर को गिरफ्तार कर बरामद की चोरी की बाइक / Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी राजेश सिंह चंदेल एवं एएसपी प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीओपी शिवपुरी सुधीर सिंह कुशवाहा के द्वारा समय-समय पर क्षेत्र में हो रही चोरियों पर सख्त कार्रवाई करने एवं आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देश दिए गए थे, 12 फरवरी को रात करीब 12 से 1 के बीच मूर्ति वाली गली फिजिकल रोड पर रहने वाले फरियादी के घर अज्ञात चोर के द्वारा उसकी बाइक चोरी की गई, जिसको थाना प्रभारी उनि अंकित उपाध्याय के द्वारा टीम बनाकर पुलिस कंट्रोल रूम के सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिस पर से सीसीटीवी फुटेज कैमरौं की फुटेज के आधार पर पाया गया कि खटीक मोहल्ला सईसपुरा का रहने वाले एक आरोपी के द्वारा उक्त बाइक की चोरी की है। जो सीसीटीवी फुटेज में भी दिख रहा था, पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके कब्जे से चोरी की गई उक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। बाद आरोपी को न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फिजिकल उनि अंकित उपाध्याय, प्रभारी पुलिस कंट्रोल रूम उनि विजेंद्र राजपूत, उनि विनोद यादव,आरक्षक कुलदीप सिंह, दीपक जाटव, जितेंद्र परिहार एवं सीसीटीवी टीम आरक्षक नंदकिशोर राठौर, शंभूदयाल कौरव की सराहनीय भूमिका रही पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कार हेतु घोषणा की गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!