Press "Enter" to skip to content

कायराना हरकतों से हमारा मनोबल नहीं टूटेगा : बलाई | Shivpuri News



एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में उपस्थित हुए 


आइटीबीपी सीआरपीएफ कमांडेंट्स, जनप्रतिनिधि,पत्रकार एवं जनसामान्य, पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि।


 स्वच्छ शिवपुरी, स्वस्थ शिवपुरी मिशन ने किया आयोजन


शिवपुरी। पाकिस्तान और आतंकियों की कायराना हरकतों से हमारा मनोबल कतई नहीं टूटेगा। देश के सैन्य बल एवं अर्द्ध सैन्य बल उसका जवाब देंगे। पुलवामा के हमारे भाईयों की शहादत व्यर्थ नहीं जायेगी।
       
उक्त बातें सीआरपीएफ के कमाण्डेंट जेपी बलाई ने बीती शाम स्थानीय माधव चौक पर आयोजित “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम के मंच से बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुई कहीं। “स्वच्छ शिवपुरी, स्वस्थ शिवपुरी” मिशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर द्वितीय मुख्य अतिथि आई.टी.बी.पी. कमाण्डेंट एम ए बी बेग, विशिष्ट अतिथि वीरेन्द्र रघुवंशी विधायक कोलारस एवं मोटिवेशनल स्पीकर शैलेन्द्र सिंह की श्रद्धापूर्ण उपस्थिति रही।विधायक श्री रघुवंशी ने कहा कि वे हर परिस्थिति में सरकार और सैन्य बलों के साथ हैं, शहीदों का बलिदान अतुल्य है। शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि पुलवामा अटैक से देश आक्रोश में है, देश के हर बच्चे को अपना फर्ज निभाना है। मिशन संयोजक उमेश श्रीवास्तव ने कहा कि हिमालय के दुर्गम बर्फीले, थार के मरुस्थलीय हालातों में  संघर्ष कर बलिदान होने वाले सैनिक का देश सदैव ऋणी रहेगा। एडवोकेट अजय गौतम ने “तन समर्पित, मन समर्पित..” कविता के माध्यम से श्रद्धांजलि देते हुये कहा कि देश को सक्षम नेतृत्व वाली सरकार, सेना और ऐजेंसीज पर पूरा भरोसा है। जहांगीर भाई, अमान भाई, मनोज जख्मी, अजय अवराम ने देशभक्ति के गीतों से श्रद्धांजलि पेश की।
     
इस अवसर पर भाजपा नेता अनुराग अष्ठाना, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश चौहान, किड्स गार्डन स्कूल संचालक शिवकुमार गौतम, बजरंग दल संयोजक विनोद पुरी, एनएसयूआई के अंकित चतुर्वेदी, एबीव्हीपी के मयंक राठौर, ब्रजेश तोमर, योगेन्द्र जैन, राजू ग्वाल, अशोक अग्रवाल, मिशन के भारत गौतम, सुधीर कोड़े, डेविड शर्मा, नीरज जाटव छोटू, राजीव जैन, अरिहंत जैन, डॉ कपिल मौर्य, शंभू श्रीवास्तव, विकेश श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, राहुल, भारत सहित सैकड़ों नौजवान उपस्थित थे। शिवकुमार गौतम ने आभार व्यक्त किया।
   
 
श्रद्धापूर्ण आयोजन में किड्स गार्डन स्कूल, गीता पब्लिक स्कूल, प्रज्ञा बाल मंदिर, सक्सेस प्वाईंट एवं इस्का इंग्लिश अकेडमी की सक्रिय भागीदारी रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!