शिवपुरी। ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा एनएसयूआई का शिवपुरी गुना लोकसभा प्रभारी सत्यम नायक को बनाया गया है। सत्यम नायक के प्रभारी बनने पर सिद्धार्थ लड़ा, अजय गुप्ता, अनिल प्रतापसिंह चौहान, भरत रावत अनिल उत्साही आदि ने खुशी जाहिर की है। अपनी नियुक्ति पर नायक ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है उसका वह पूर्णत: निर्वहन ईमानदारी के साथ करेंगे।



