Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस प्रत्याशी हरिवल्लभ शुक्ला ने किया सघन जन सम्पर्क ,बिकाऊ नेताओं के बहकावें में न आये जनता: हरिवल्लभ शुक्ला / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी हरिवल्लभ शुक्ला का इन दिनों सघन जनसम्पर्क क्षेत्र में जारी है। श्री शुक्ला गांव गांव जाकर मतदाताओं का आशीर्वाद ले रहे हैं और क्षेत्रवासियों से कांग्रेस को जिताने की अपील कर रहे हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी हरिवल्लभ शुक्ला द्वारा 9 अक्टूबर को पोहरी विधानसभा के ग्राम मचाखुर्द, भोजपुर, अमरौदा, भानगढ, पिपरघार, लक्ष्मीपुरा, उपसिल, कोल्हापुर, लोखरी, झलमादा, सिकन्दपुरा, सनवानी, कडवानी, दौरानी, चक्क, परासरी में पहुंच कर जन सम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत करने लोगों का हुजूम उमड़ा जिसने आतिशबाजी कर श्री शुक्ला का आतिशी स्वागत किया।
कांग्रेस प्रत्यााशी हरिवल्लभ शुक्ला ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए पोहरी से कांग्रे्रस की जीत जरूरी है। पोहरी की जनता के वोट का अपमान पोहरी के पूर्व विधायक रांठखेड़ा ने किया है, जनता ने राठखेड़ा को बहुमत से इसलिए जिताया था कि जनता के काम हो इसलिए नहीं कि वे जनता के वोट का ही सौदा कर आयें। उन्हांेने सीएम शिवराज सिहं पर भी हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह झूठी घोषणायेंक रने में माहिर हैं, सीएम ने कोलारस उपचुनाव में भी हजारों घोषणायंे की थी जो अभी तक पूरी नहीं हुईं, इसी तरह की घोषणायें अब घोषणवीर शिवराज सिंह चैहान द्वारा की जा रही हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वह टिकाऊ और बिकाऊ के बीच के फर्क को समझे और कांग्रेस के पक्ष में अपना मत का प्रयोग करे।
जहां जहां श्री शुक्ला का जनसम्पर्क काफिला जा रहा है वहां से बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं आज भी कई लोगों को श्री शुक्ला ने कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई। जनसम्पर्क के दौरान लोगों ने कांग्रेस जिंदाबाद, हरिबल्लभ शुक्ला जिंदाबाद जैसे नारे बुलंद किए। कांग्रेस प्रत्याशी को समाज के सभी वर्गों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी हरिवल्लभ शुक्ला को महिलाओं, बुजुर्गों ने विजय होने का आशीर्वाद प्रदान किया।
पोहरी विधानसभा के लोगों ने अपने सबसे चहेते और मिलनसार नेता हरिवल्लभ शुक्ला को अपने बीच देखा तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। जनसम्पर्क के दौरान संजीव शर्मा बंटी महामंत्री, बैजनाथ यादव अमरौदा, सुधीर जी, राधे यादव उपसलि, सत्यम नायक प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस, शिवचरण शर्मा, सुरेश यादव, केदार यादव, बनवारी, रामसिंह यादव, हरज्ञान सिंह सरपंच देवरी मचा, श्रीलाल धाकड़, नरेश धाकड़, हरिवल्लभ शर्मा, रामस्वरूप पाल, राधे धाकड़, मुक्खी आदिवासी सरपंच भोजपुर, केदार सरपंच, राकेश यादव, मिश्री आदिवासी, रामजीलाल धाकड़, केदार शर्मा, अनिल त्रिवेदी आदि साथ थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!