पुलिस ने दो सटोरियों को सट्टा लगवाते पकड़ा-shivpuri news

शिवपुरी। देहात व कोलारस पुलिस ने दो सटोरियों को गुरुवार की शाम गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए सटोरियों पर सट्टा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। देहात थाना पुलिस ने पुलिया के पास सावरकर कॉलोनी से रवि पुत्र अशोक कुमार पाराशर को सट्टा की पर्ची काटते हुए गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक पैन, एक सट्टा पर्ची व नकद 200 रुपए जब्त किए। वहीं कोलारस पुलिस ने राकेश सोनी पुत्र राधेश्याम सोनी निवासी वार्ड 14 कोलारस को सोनी होटल के सामने सदर बाजार कोलारस से गिरफ्तार किया है। सटोरिए के पास से पुलिस ने तीन सट्टा पर्ची व नकद 550 रुपए बरामद किए।