Press "Enter" to skip to content

प्रिया-रिदिमा ने पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट में स्वर्ण पदक जीता / Shivpuri News

िशवपुरी। पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट विधा में जिले के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर लिया है। प्रिया और रिदिमा के साथ गोल्ड मैडल हासिल करने वाले कई खिलाडी हैं जिन्होंने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई है।

पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट जिला एसोसिएशन, तात्या टोपे फिजिकल कॉलेज और झंडे मार्शल एकेडमी ने फिजीकल कॉलेज में तृतीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें 70 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान अंकित उपाध्याय, जिला पेंचक सिलाट संघ अध्यक्ष रंजना डाण्डे,खेल अधिकारी शकील खान, डॉ राकेश शाक्य, संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव हितेंद्र सिंह झंडे मौजूद थे। इस प्रतियोगिता के दौरान कई खिलाडिय़ों का चयन राज्य स्तर के लिए चयन हुआ जिनको संभागीय खेल अधिकारी एम के धौलपुरी, फिजिकल कॉलेज प्राचार्य जगदीश मकवाना, खेल अधिकारी सलामत खान, सलामत खान ने खेल प्रतिभाओं की सराहना की।

गोल्ड मेडल विजेता: प्रिया धाकड़, रिधिमा डाण्डे, आराध्य पाठक, जैद राईन, अनन्या श्रीवास्तव, निवेदिता सेजवार, अंकिता सिंह, कृति सक्सेना, अजय वर्मा, निहाल प्रजापति, करण रजक, आदित्य श्रीवास्तव, कुनाल रजक, चंद्रदीप डाण्डे, अरुण रजक ने प्राप्त किया।

सिल्वर मेडल: मायरा राय, रिशिका शर्मा, रूद्र शर्मा, शौर्यजीत सिंह चौहान, भूमिका खरे, रिया खरे, पवित्रा महोविया, रितेश नरवरिया, देव शर्मा, आर्यावर्धन शाक्य ने प्राप्त किया।

ब्रांज मेडल: आराध्या सिंह तोमर, निहारिका डाण्डे, उन्नति माँझी, अनुष्का तोमर, निहाल सिंह धाकड़, वेनुगोपाल, अंकेश अनंत, अंशिता श्रीवास्तव, ललिता रजक, अभिनव माँझी, मोहित यादव, अरिहंत भदोरिया, उत्तम नेवार ने प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग के विजेता: कुलदीप शाक्य गोल्ड मैडल, पारस शिवहरे सिल्वर मैडल, विक्रम गुर्जर सिल्वर मैडल,समीर प्रजापति सिल्वर मैडल,आर्यमान धाकड़ सिल्वर मैडल, रोहित रजक सिल्वर मैडल प्राप्त किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!