शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेेत्र के तहत सुमैला के पास शनिवार सुबह बाइक से इंदौर जा रहे युवक का वाहन कुत्ते से जा टकराया। टक्कर लगते ही बाइक सवार जमीन पर गिर गया और गंभीर चोटिल हो गया। घटना में बाइक बाइक सवार घायल हो गया जिसे इलाज के एम्बूलेंस से अस्पताल में भर्ती करवाया।
मिली जानकारी के अनुसार विष्णु वर्मा पुत्र विजय वर्मा निवासी जानई शनिवार को सुबह के समय बाइक से इंदौर जा रहा था। तभी ग्राम सुमेेला के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया। अचानक कुत्ता आ जाने की वजह सेे विष्णु बाइक का ब्रेक नहीं लगा पाया औैैर बाइक उससे जा टकराई। घटना में बाइक सवार जमीन पर गिर गया और चोटिल हो गया। मामले की सूचना मिलते ही बदरवास पुलिस तथा 108 एम्बूलेंस मौके पर पहंुची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।






Be First to Comment