Press "Enter" to skip to content

मारपीट की शिकायत की तो रास्ता रोकककर कर दी मारपीट | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत कत्थामील के पास एक युवक की दो लोगों ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मनीष शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा निवासी नोहरीकला ने बताया कि बीते रोज उसका जयप्रकाश व देवेंद्र शर्मा से झगड़ा हो गया था। जिसकी शिकायत उसने थाने में दर्ज करवा दी। इसी बात को लेकर 3 सितंबर को जब वह कत्थामील के सामने सरकारी बोर के पास नोहरी रोड से होकर जा रहा था तभी दोनो युवक आए और उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट कर दी और भाग गए। घटना के बाद मनीष शर्मा थाने आया और मामले में केस दर्ज करवाया
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!