सुनील रजक शिवपुरी। खबर जिले के जिला सरकारी अस्पताल की हैं। जहाँ दिनप्रतिदिन लापरवाही देखने को मिलती हैं। कई बार शिकायत ये रहती हैं। कि अस्पताल में डॉ उपस्थित नही मिलते। आज एक उदाहरण देखने को मिला हैं। पोस्ट ऑपरेटिव (आपरेशन वार्ड) में पानी की समस्या इस कदर हैं। की महिलाओं को एक बूंद पानी भी नसीब नही हो रहा, हाल ये हैं कि महिलाओं को अस्पताल परिसर के बाहर से पानी लाना पड़ रहा हैं। मरीज के साथ बाली महिलाएं तो बाहर जा सकती हैं पर जिस महिला का आपरेशन हुआ हैं वो कैसे बाहर जाएगी। सवाल यह ये उठता हैं और इतना बड़ा अस्पताल और इतनी भारी लापरवाही यह देखने को मिली हैं। जब फास्टसमाचार टीम को इसकी जानकारी मिली तो तुरन्त टीम वहाँ पहुँची एवं उनकी समस्या सुनी ,देखी। तुंरत मीडिया द्वारा इसकी जानकारी आरएमओ एसके रिसेवर को दी गईं।
होली की छुट्टी होने के कारण नही हुई पानी की सप्लाई
कल होली की छुट्टी होने के कारण अस्पताल परिसर में पानी की सप्लाई नही हो पायीं। इस बात ने अस्पताल परिसर की ब्यबस्था पर सवाल खड़ा कर दिया हैं। यह परेशानी का सामना केबल जनता को ही करना पड़ता हैं। और हमेशा से ही जनता परेशान होती आयी हैं।
ठेके पर हैं पानी की सप्लाई का काम
अस्पताल परिसर में पानी की सप्लाई जो टेंकरो द्वारा की जाती हैं वो पूरा काम ठेके पर दिया गया हैं इसके चलते कल होली होने कर कारण ठेकेदार पानी की सप्लाई अस्पताल में न करा पाया। इसका खामयाजा जनता को भुगतना पड़ रहा हैं।
डॉ भी मज़े में थे ,ठेकेदार भी मज़े में थे ,मरीजो को हो रही थी परेशानी
होली बाले दिन डॉ भी होली का आनंद ले रहे थे एवं ठेकेदार भी होली का आनंद ले रहे थे। और मरीज़ों को एक एक बूंद के लिए तरसना पास रहा था।
इनका कहना हैं
कल होली के करण ठेकेदार ने टैंकर नही भेजे आज पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा
डॉ आरके रिसेवर
आरएमओ
जिला चिकित्सालय





Be First to Comment