Press "Enter" to skip to content

सीवर लाईन खुदाई के कारण इन क्षेत्रों में दो दिन नहीं मिलेगा मड़ीखेड़ा का पानी / Shivpuri News

शिवपुरी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग शिवपुरी द्वारा प्रस्तावित थीम रोड पर श्रीराम स्टील के पास सीवर लाईन का मिलान कार्य किया जा रहा है। पानी की पाईप लाईन क्षतिग्रस्त होने की संभावना एवं किसी भी अप्रिय घटना घटित होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों दो दिवस 23 एवं 24 जनवरी को मडीखेडा आधारित जलप्रदाय व्यवस्था बंद रहेगी।

 

जल प्रदाय बंद रहने वाले क्षेत्रों में गांधी पार्क टंकी, मनियर टंकी, कलेक्ट्रेट टंकी, मनीयर टंकी, फतेहपुर टंकी एवं सम्पवैल, करोंदी सम्पवैल, फिजिकल सम्पवैल, हाउसिंग बोर्ड टंकी, लुधावली टंकी, पी.एस.क्यू. सम्पवैल, सब्जी मंडी टंकी आदि के क्षेत्रों में जल प्रदाय व्यवस्था बाधित होने की आशंका है। शहरवासियों को होने वाली असुविधा के लिये निकाय को खेद है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!