Press "Enter" to skip to content

शहर में सुरक्षित नहीं एटीएम, मैन रोड पर लगे आईडीवीआई एटीएम को चोरों ने बनाया निशाना | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत झांसी बंदूक घर के पास माधव चौक पर लगे एटीएम को चोरों ने निशाना बना दिया। चोरों ने न सिर्फ एटीएम में तोड़फोड़ की बल्कि सीसीटीवी कैमरे में छेड़छाड़ व बिजली कनेक्शन को भी काटने का प्रयास किया गया। मामले मेें पुलिस नेे केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
संतोष प्रजापति पुत्र दयाराम प्रजापति निवासी कुम्हारपुरा खैराघाट करैरा ने बताया कि 25 जून को जब वह शाम के समय आईडीवीआई के एटीएम हनुमान पुल के पास झांसी बंदूक घर के पास माधव चौक पर गया तो देखा कि एटीएम मेें टूटफूट हुई है और किसी ने एटीएम को चुराने का प्रयास किया है। एटीएम के सीसीटीवी में चैक किया तो पता चला कि दो व्यक्ति सफेद रंग की पेेेंट, शर्ट पहने हुए एटीएम के अंदर घुसे थे जिनके द्वारा एटीएम में चोरी की कोशिश की एवं एटीएम की बिजली व्यवस्था एवं सीसीटीव्ही कोे बाधित किया। जब वह चोेरी करने में सफल नहीं हो सके तो चले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!