घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़-shivpuri news

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पपरेडू में पड़ोस में रहने वाले युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। पपरेडू गांव की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 28 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे पड़ोस में रहने वाला युवक भानसिंह रावत उसके कमरे में आ गया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला के चिल्लाने पर युवक मौके से भाग गया और जाते-जाते कहा कि अगर यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। आरोपित की धमकी से महिला डर गई और यह बात किसी को नहीं बताई, लेकिन आरोपित द्वारा उसे दोबारा परेशान किया जाने लगा। जिस पर महिला ने परिजनों को घटना के बारे में बताया और थाने में शिकायत दर्ज करवाई।