Press "Enter" to skip to content

जीजा के प्यार में नाबालिग साली हुई फुर्र, पुलिस ने दर्ज किया केस / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत एक नाबालिग को उसका जीजा अपने साथ बहला-फुसला कर ले गया। मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
नाबालिग के परिजनों ने बताया कि बीते रोज उनकी 17 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई। जब वह घर नहीं लौटी तो खोजबीन की। इस दौरान पता चला कि उनकी पुत्री को उनके दामाद के साथ देखा गया है। जिस पर परिजन थाने गए और शिकायत में बताया कि इससे पहले वह बैराड़ क्षेत्र में रहते थे जहां से भी उनका दामाद पुत्री को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया था। मामले में बैराड़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। यहां कुछ दिनों बाद उनकी पुत्री वापस लौट आई। इसके बाद उन्होंने अपनी पुत्री को शिवपुरी भेज दिया, लेकिन बीते रोज फिर उसे दामाद बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले में पुलिस ने अपहरण, पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!