शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लालमाटी क्षेत्र में एक पति ने पत्नी की मारपीट कर दी। पुलिस को शिकायत में विनीता सूर्यवंशी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शनिवार को शाम के समय वह फोन से अपने मायके में बात कर रही थी। इसी बात पर पति विष्णु ने कहा कि तूने बिना पूछे फोन क्यों लगाया और इसी बात पर पति ने गाली-गलौंज की और मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



