शिवपुरी। शहर के जिला चिकित्सालय में आए दिन कुछ न कुछ होता रहता है। वहीं बुधवार को जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड के आईसीयू में अचानक आग लग गई जिससे एक व्यक्ति की मौैत हो गई।
बता दें कि मोहम्मद इल्लाम (55) निवासी कर्नलगंज गुना बीते रोज सांस लेने में परेशानी के चलते गुना से मेडीकल कॉलेज शिवपुरी रैफर कर दिया गया था। जहां से उन्हें जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। आज वेंटीलेेटर के पास मेें अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग लगने से अस्पताल में भर्ती मरीज तथा अन्य स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई और इधर-उधर भागने लगे। वहीं मरीजों को शिप्ट किया गया।
इसी शिफ्टिंग के दौरान मोहम्मद इस्लाम को आक्सीजन नहीं जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले की सूचना जैसे ही सीएमएचओं को दी लेकिन वह इन सबसे बचते नजर आए और कहा कि छोटा हादसा हुआ है जिसके बाद सभी मरीजों को दूसरे वार्ड में भिजवा दिया सभी मरीज सही हैं।






Be First to Comment