शिवपुरी। आगामी ग्रीष्मकाल में शिवपुरी जिले में पेयजल संकट की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग में जिला एवं विकासखंड स्तर पर हैंडपंप संधारण की शिकायत दर्ज कराने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए है। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम के प्रभारी डीसी गुप्ता रहेंगे। जबकि दूरभाष पर कार्यालयीन समय में विजय जैन की ड्यूटी लगाई गई है एवं कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07492.223269 रहेगा।
कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया कि शिवपुरी स्तर पर केपी मंडेलिया मो. 8770459538, पोहरी में अनिल राठौर, मो. 7974926003, पिछोर पर केपी गुप्ता, 9425721089, खनियांधाना पर एचआर विरवैया मो. 8602590036, कोलारस पर केके सक्सेना 7869036456, बदरवास पर शिवकुमार कटारा 9131724619, करैरा पर एसके पंचरत्न 9406585928 तथा नरवर स्तर पर आरएन श्रीवास्तव 9893647894 की ड्यूटी लगाई गई है।



