Press "Enter" to skip to content

तथागत फाउण्डेंशन एवं गायत्री परिवार नि:शुल्क कैंसर परीक्षण शिविर संपन्न | Shivpuri News

20 मरीजों का किया परीक्षण 

शिवपुरी। सेवा के क्षेत्र में लम्बे समय से काम कर रही गायत्री परिवार एवं तथागत फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में शिवपुरी में मंगलवार को नि:शुल्क कैंसर रोग परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। कैंसर के क्षेत्र में बेहद प्रतिष्ठित डॉ. बीआर श्रीवास्तव जो कि ग्वालियर स्थित कैंसर चिकित्सा एवं शोध संस्थान के संचालक हैं के मार्गदर्श मेंं मेडीकल कॉलेज शिवपुरी की कैंसर रोग की विशेषज्ञ डॉ. प्रो.नीति अग्रवाल एवं जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. पीके खरे ने अपनी चिकित्सीय सेवायें दी। 
स्थानीय गांधी पार्क स्थित एक्यूप्रेशर पार्क में आयोजित इस शिविर में कुल 20 मरीजों का परीक्षण किया गया। इसमें 4 कैंसर के मरीज चिन्हित किए गए। 8 मरीज ऐसे पाए गए जो कैंसर रोग के पूर्व की स्टेज के मरीज थे और यह सब गुटका, तम्बाकू के दुरव्यसन के कारण इसके शिकार हुए। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने गुटखा, तम्बाकू छोडऩे की समझाईश भी दी,साथ उपचार किया। चिकित्सकों ने समझाया कि यदि तम्बाकू का सेवन करना बंद नहीं किया तो यह रोग कैंसर में परिवर्तित हो जाएगा। इसके अतिरिक्त परीक्षण में दो महिलाओं के आंचल में गांठ पाई गई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उन्हें ऑपरेशन कराने की सलाह दी और यह भी बताया कि उक्त ऑपरेशन जिला चिकित्सालय में शिवपुरी में हो जाएगा। इस शिविर में कुछ मरीजों की कैंसर की जांच के सेम्पल लेकर ग्वालियर परीक्षण हेतु भेजे गए। इस अवसर पर गायत्री परिवार की ओर से नरेश गोडल, अनिल रावत, कुशवाह जी, तथागत फाउडेशन के आलोक एम इंदौरिया, संतोष शिवहरे, एचएस चौहान, राजेश जैन, अफसर खांन, राजेन्द्र राठौर, मथुरा प्रसाद गुप्ता, भरत जी, डॉ. विजय खन्ना, शंभू पाठक आदि ने इस शिविर में मरीजों को अपनी सेवायें प्रदान की। 

तम्बाकू छोडऩे का बुर्जुर ने लिया संकल्प
तथागत फाउण्डेशन और गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस शिविर की एक और उपलब्धि रही और वह यह कि रिटार्ड पोस्ट मास्टर और अग्रवाल समाज के प्रमुख स्तंभ, कोषाध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता 75 वर्षीय श्री मथुरा प्रसाद गुप्ता ने तम्बाकू छोडऩे का संकल्प लिया। बताना मुनाशिव होगा कि मथुरा प्रसाद गुप्ता सन् 1969 से कल मंगलवार तक अनबरत तम्बाकू का सेवन करते आ रहे थे। कल जब किशोर और युवाओं के गुटखा खाने की आदत के चलते जब उन्होंने कैंसर की स्थिति का भयाभय दृश्य देखा तो उन्हें डॉ. पीके खरे के द्वारा तम्बाकू छोडऩे की प्रेरणा दी गई और उन्होंने माँ गायत्री के सामने पुष्पांजलि लेकेर तम्बाखू त्यागने का हमेशा के लिए संकल्प किया साथ ही यह भी संकल्प किया कि वे किशोर और युवाओं में लगी इस गंदी लत को दूर करने के लिए जन जागरण का हिस्सा भी बनेंगे। उनके इस नेक कार्य कर सर्वत्र सराहना की जा रही हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!