शिवपुरी। पत्रकार और प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा भुल्ले के बड़े भाई रविेंद्र शर्मा का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। 55 वर्षीय रविेंद्र शर्मा का अंतिम संस्कार आज शोकाकुल माहौल में मुक्तिधाम शिवपुरी में किया गया। उनके निधन पर शहर के अनेक नागरिकों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
शिक्षा विभाग में पदस्थ दिवंगत रविेंद्र शर्मा काफी लंबे समय से बीमार थे। एक साल से उनकी किडनी खराब होने के कारण दो तीन दिन में उनकी डायलिसिस होती थी। बताया जाता है कि कल अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें इलाज के लिए एमएम हॉस्पिटल ले जया गया। उनका ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ गई थी। लेकिन शर्मा को बचाया नहीं जा सका।





Be First to Comment