Press "Enter" to skip to content

नरेश टोंटा को महिला ने घर में आने से रोका तो दी जान से मारने की धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत कमलागंज जाटव मोहल्ला में रहने वाली महिला ने चीलोद में रहने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। शोभा पत्नी आजाद जाटव ने बताया कि 10 अक्टूबर को रात के समय चीलोद का रहने वाला नरेश टोंटा उसके घर पर आ गया। वह साथ में डंडा लिए हुए था। नरेश उसके घर में जबरदस्ती घुसने लगा। जब महिला ने रोका तो गाली-गलौंज की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना के बाद शोभा थाने आई और मामले में केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!