
शिवपुरी। रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है। आपके द्वारा दान किया रक्त किसी की जान बचा सकता है। ऐसी ही अनूठी मिसाल जय माई मानव सेवा समिति के सदस्य भास्कर भारद्वाज ने की। अस्पताल में भर्ती मरीज कमलसिंह कुशवाह को बी प्लस ब्लउ की जरूरत थी, लेकिन अस्पताल में इस ग्रुप का ब्लड मौजूद नहीं था। जब इस बात की जानकारी मानव सेवा समिति के सदस्यों को लगी तो ग्रुप के सदस्य भास्कर भारद्वाज ने बताया कि उसका ब्लड ग्रुप बी प्लस है। जिस पर वह अस्पताल गए और उन्होंने रक्तदान किया। भास्कर भारद्वाज सुखदेव हॉस्पिटल में एक्सरे टेक्नीशियन पद पर है। जय माई मानव सेवा समिति पूरी टीम की ओर से भास्कर भारद्वाज को बहुत बहुत धन्यवाद दिया।
Be First to Comment