Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर : प्याज की अधिक तौल को लेकर किसानों का मंडी में हंगामा, तहसीलदार मौके से भागे | Shivpuri News

एसडीएम ने संभाला मोर्चा, किसानों व व्यापारियों को दी समझाईश तब कहीं जाकर हुआ मामला शाांत
शिवपुरी। शनिवार को मंडी में प्याज बेचने आए किसानों ने हंगामा कर दिया। हंगामा अधिक तौल व आड़त लेने पर शुरू हुआ। हंगामा होते देख मौके पर मौजूद तहसीलदार मौके से भाग गए। किसानों ने मंडी सेकेट्री पर व्यापारियों से मिले होने के आरोप भी लगाए। बाद में पुलिस व एसडीएम मौके पर पहुंचे जिन्होंने किसानों को समझाईश दी तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। 
पिपरसमा मंडी में शनिवार को जब किसान प्याज लेकर आए तो अधिक तौल को लेेकर विरोध किया। विरोध करने पर आड़तियों ने प्याज की खरीदी बंद कर दी। इसको लेकर मंडी में मौजूद किसानों ने हंगामा कर दिया। यह हंगामा करीब 2 घंटे तक चलता रहा। हंगामा होते देख मौके पर मौजूद तहसीलदार अपने वाहन को लेकर मौके से भाग गए। किसानों ने बताया कि मंडी में किसानों को खुलेआम लूटा जा रहा है। 40 किलो की जगह 42 किलो की तौल की जा रही है तथा तौल खत्म होने पर एक बोरी फ्री में आड़तियों द्वारा ली जा रही है इतना ही नहीं 5 प्रतिशत आड़त भी किसानों सेे वसूल की जा रही है। जब अधिक तौल का विरेाध किया तो आड़तियों व व्यापारियों ने माल की खरीदी करने से मना कर दिया और कहा कि लॉकडाउन में तुम्हारा माल और कोई नहीं खरीदेगा लौट-फिरकर यहीं वापस आना होगा। वहीं किसानों ने मंडी सेेकेट्री एएस तोमर पर व्यापारियों से मिले होने के आरोप लगाए और कहा कि एक कच्ची रसीद पर खरीदी की जा रही है और माल के दाम भी सही न लगाकर औने-पौने दामों पर प्याज खरीदी जा रही है। वहीं राजस्थान के किसान भी इसी मंडी में प्याज बेचने आ रहे हैं उन पर भी कोई रोक नहीं लग रही है। किसानों ने यह भी आरोप लगाए कि यहां मंडी की रसीद बना दी जाती है और 8 किलोमीटर दूर हवाई पट्टी पर उन्हें प्याज की तौल कराने जाना पड़ती है जिससे वह परेशान हो रहे हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीएम मौके पर पहुंचे जहां उन्होेंने किसानों से बातचीत कर समझाईश दी इसके बाद दोबारा से मंडी में खरीदी शुरू हो सकी। 
मंडी में नहीं है सेनेटाइजर व मास्क की व्यवस्था
किसानों ने बताया कि मंडी में उनके लिए कोई सुविधा नहीं है। यहां न तो सेनेटाइजर है और न ही मास्क। जब सुरक्षा की दृष्टि से मंडी में सेनेटाइजर व मास्क की व्यवस्था करनी चाहिए थी। वहीं अन्य सुविधाएं भी किसानों को नहीं मिल रही है। शिकायत करने पर कोई भी सुनवाई नहीं होती। 
अब तहसीलवार होगी प्याज की तौल, राजस्थान की प्याज की नहीं होगी तौल
एसडीएम अरविंद वाजपेयी ने कहा कि इस बार प्याज की बंपक पैदावार हुई है जिस कारण मंडी हर क्षेत्र का किसान प्याज बेचने आ रहा है और इसी वजह से मंडी में प्याज बेचने आए किसानों की लाइन लग जाती है जिससे खरीदी में परेशानी आती है। इसलिए अब अलग-अलग दिन तहसीलवार किसानों की प्याज की तौल मंडी में की जाएगी। वहीं राजस्थान के व्यापारी मंडी में प्याज नहीं बेच सकेंगेे इसके लिए बार्डर पर चैकिंग लगवा दी गई है। 
इनका कहना हैं
मामले को लेकर जब एसडीएम अरविंद वाजपेयी से बात की तो उनका कहना था कि हंगामे की सूचना पर वह तुरंत मौैके पर पहुंच गए थे। जहां उन्होंने किसानों से चर्चा की। किसानों ने बताया कि प्याज की अधिक तौल की जा रही है और 5 प्रतिशत आड़त भी ली जा रही है। हमने किसानों व व्यापारियों को समझाया और प्याज की तौल शुरू करवाई।
अरविंद बाजपेई
एसडीम शिवपुरी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!