Press "Enter" to skip to content

शहर के माधव चोक पर फूल माला बेचने वालों में मारपीट | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले माधव चौक पर फूलमाला बेचने वालों में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि एक फूलमाला बेचने वाले ने अपने साथी के साथ मिलकर दूसरे युवक की मारपीट दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
राजेश पुत्र गोपाल कुशवाह निवासी सईसुपरा ने बताया कि वह वह माधव चौक पर फूल माता बेचने का काम करता है। बीते रोज दोपहर के समय जब वह माधव चौक पर पत्नी के साथ फूलमाला बेच रहा था तभी वहां दूसरा माला बेेचने वाला धीरज कुशवाह व अन्नू कुशवाह आ गए और जगह से हटने के लिए बोला। जब कारण पूछा तो गाली-गलौंज करने लगा और मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!