Press "Enter" to skip to content

गहोई समाज शिवपुरी महिला मंडल का शपथ समारोह आयोजित-shivpuri news

37 सदस्यीय कार्यकारणी ने ली शपथ
शिवपुरी। गहोई समाज शिवपुरी महिला मंडल की नव गठित कार्यकारणी का शपथ समारोह गत दिवस ऋषि मैरिज गार्डन शिवपुरी में आयोजित हुआ जिसमें गहोई समाज की नव गठित महिला मंडल की 37 सदस्यीय कार्यकारिणी को शपथ समारोह की अतिथि गहोई राष्ट्रीय महासभा कार्यवाहक अध्यक्ष पुष्पा ददरिया ने महिला मंडल अध्यक्ष ज्योति डेगरे, सचिव तरुणा नीखरा, कोषाध्यक्ष ममता सेठ को शपथ दिलाई। इसके उपरांत राष्ट्रीय महिला सभा अध्यक्ष रजनी रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला सभा भावना रूसिया दिनारा ने शेष कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। इस दौरान भावना केके रूसिया दिनारा ने समस्त कार्यकारणी का मेडल पहना कर स्वागत किया साथ ही अतिथियों को स्मृति चिन्ह वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला मंडल सुधा शिवशंकर सेठ की ओर से प्रदान किए गए। महिला मंडल शिवपुरी ने शॉल, श्रीफल से सम्मान किया एवं अध्यक्ष ज्योति डेगरे ने सभी को गिफ्ट भेंट की। कार्यक्रम का संचालन सचिव तरुणा नीखरा व अनीता सेठ ने किया। कार्यक्रम में महिला अध्यक्ष ज्योति डेगरे औऱ शिवपुरी समाज समति अध्यक्ष शिवशंकर सेठ ने अपने आगामी कार्य योजना की जानकारी दी। इस मौके पर राष्ट्रीय मंत्री महिला मीरा बड़ौन्या, चौ.क्षे.महिला मंडल अध्यक्ष रिंकल सेठ, जगदीश निगोती, सचिव कमल कनकने, संगठन मंत्री मनोज सोनी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सेठ, संजय निगोती सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु मौजूद थे।
कार्यकरणी में इन्होंने ली पद व समाज सेवा की शपथ
संरक्षक पद पर गीता नगरिया, अनीता सेठ, गीता नौगरैया, उमा बिलैया, अध्यक्ष ज्योति अनिल डेगरे, रिष्ठ उपाध्यक्ष सुधा सेठ, सगुन बेडर, सुधा नीखरा, उपाध्यक्ष शोभा चउदा, सीमा चउदा, नीलम गेड़ा, अंजना नौगरैया, सलाहकार सुनीता कनकने, सचिव तरुणा नीखरा, सहसचिव श्रद्धा निगोती, रजनी बिलैया, कोषाध्यक्ष ममता सेठ, सहकोषाध्यक्ष रश्मी बागर, अंकेक्षण मगला सेठ, संगठन मंत्री सीमा बड़ेरया, अंजू चौधरी, गीता मोर, सुमन बरसैंया, मीडिया प्रभारी रुचि तीतविलासी, शोभा सेठ एवं कार्यकारणी सदस्यों में रीना कनकने, सीमा कंथरिया, प्रीति पहारिया, मंजू सोनी, कल्पना बिलैया, डोली कनकने, रेखा कदेले, आराधना बिलैया, ज्योति बिलैया, रागदेवी बडकुल, रेनू बरया, रानी अमर शामिल है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!