Press "Enter" to skip to content

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शेष बची परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी | Shivpuri News

शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकंडरी एवं हायर सेकंडरी व्यावसायिक परीक्षा.2020 की शेष बची परीक्षाओं सामान्य, दिव्यांग छात्र का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा 9 जून से 16 जून तक होगी। सचिव माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक परीक्षार्थी को परीक्षा की तिथि और समय की जानकारी दें। परीक्षा कार्यक्रम मंडल की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है।
मंगलवार 9 जून को रसायन विज्ञान एवं भूगोल, बुधवार 10 जून को बुक.कीपिंग एवं एकाउंटेंसी तथा प्रथम प्रश्न.पत्र व्होकेशनल कोर्स, गुरुवार 11 जून को जीव.विज्ञान, शुक्रवार 12 जून को व्यावसायिक अर्थशास्त्र तथा एनिमल हसबेंड्री, मिल्ड ट्रेड, पोल्ट्री फार्मिंग एवं फिशरीज, शनिवार 13 जून को राजनीति.शास्त्र, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्यए स्टिल लाइफ एण्ड डिजाइन एवं द्वितीय प्रश्न.पत्र व्होकेशनल कोर्सए सोमवार 15 जून को हायर मैथेमेटिक्स, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास तथा तृतीय प्रश्न.पत्र वोकेशनल कोर्स, मंगलवार 16 जून को अर्थशास्त्र तथा क्रॉप प्रोडक्शन एवं हॉर्टीकल्चर विषय की परीक्षाएं होंगी।
हायर सेकंडरी एवं हायर सेकंडरी व्यावसायिक के जिन विषयों की परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी उन विषयों में बॉयो टेक्नालॉजी, शारीरिक शिक्षा, नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के विषय आईटी, सिक्योरिटी, ब्यूटी एण्ड वेलनेस, बैंकिंग एण्ड फायनेंशियल सर्विसेस, इलेक्ट्रिकल टेक्नालॉजीए हेल्प.केयर, फिजिकल एजुकेशन एण्ड स्पोर्ट, रिटेल तथा ट्रेवल एण्ड टूरिज्म की परीक्षाएं शामिल हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!