Press "Enter" to skip to content

मंत्री से पूछा उपचुनाव आ गए, सुरक्षित दूरी का नहीं हो रहा पालन | Shivpuri News

मंत्री बोले मैं तो भोपाल जा रहा था, कार्यकर्ताओं से मिलने रुक गया
शिवपुरी। शहर के वायपास से होकर भोपाल जा रहे सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग के केबीनेट मंत्री डॉ. अरविंद भदौरिया भी रविवार को शिवपुरी से होकर गुजरे। इस दौरान मीडिया से चंद मिनट की मुलाकात के दौरान तब मंत्री कन्नी काटने की कोशिश की जब पत्रकारों ने उनसे कहा कि कोरोना चल रहा है। बावजूद इसके कुछ नेता सुरक्षित दूरी का पालन नहीं कर रहे। भीड़ बनाकर काम कर रहे हैं। तो मंत्री ने कहा कि अभी उपचुनाव तय नहीं हुआ है। मैं भी अधिकृत कार्यक्रम में नहीं आया हूं। भोपाल जा रहा था इसलिए रास्ते में हाइवे से गुजरते समय कार्यकर्ताओं से मिलने रुक गया। क्योंकि कार्यकर्ता हमारी रीढ़ होते हैं। जब उनसे पूछा गया कि उपचुनाव में क्या तस्वीर रहेगी तो मंत्री बोले सीएम शिवराजसिंह और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का खासा वर्चस्व है। हमें उम्मीद है हम सभी के सहयोग से और कार्यकर्ताओं की दम पर सभी सीटें जीतकर आएंगे। जिस दौरान मंत्री कार में बैठे थे और बाद में मीडिया से बात कर रहे थे उन्होंने मास्क नहीं पहना था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!