Press "Enter" to skip to content

सात दिनों तक चला जेसीआई डायमिक का सेवा सप्ताह संपन्न / Shivpuri News

सेवा सप्ताह में सहयोग प्रदान करने वालों को किया पुरूस्कृत
शिवपुरी। विगत एक सप्ताह से चल रहे जेसीआई शिवपुरी के डायमिक का सेवा सप्ताह संस्था के सहयोगीयों के प्रति सहयोग की भावना से किए गए कार्येां के चलते पुरूस्कार प्रदान करते हुए किया गया। इस समापन कार्यक्रम में उपस्थित जेसीआई शिवपुरी डायमिक अध्यक्षा डॉण्श्रीमती सुषमा पाण्डे व सचिव श्रीमती शशि शर्मा ने बताया कि सात दिनों तक लगातार सेवा कार्येां के चलते आमजन को जल संरक्षण, पृथ्वी संरक्षण, पौधरोपण, आत्मनिर्भर बनाए जाने सहित अनेकों बिन्दुओं पर कार्य किए गए और इन्हीं सेवा कार्यों को और भी आगे बढ़ाने के लिए अनेकों कार्य किए जाएंगें, कोरोना काल में सभी जेसीआई पदाधिकारी व सदस्यों ने मिलकर इस सेवा सप्ताह को सफल बनाया उन सभी जेसी के प्रति जेसीआई डायनमिक संस्था आभार प्रदर्शन करती है और विश्वास दिलाते है कि यह सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगें जिसमें जेसीआई के अलावा अन्य संस्था व महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा ताकि जेसी परिवार बढ़ सके और संगठित होकर पीडि़त मानवता की सेवा कर सके। इस सेवा कार्य में जेसी विभा रघुवंशी, पूजा चानना, ज्योति त्रिवेदी, मीनू दुबे, किरण उप्पल,  सीमा शिवहरे, विजयलक्ष्मी, नम्रता गौतम, पूजा सक्सैना व सारिका रघुवंशी व साधना शर्मा आदि शामिल रहीं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!