Press "Enter" to skip to content

महाराजा अग्रसेन परमार्थ महिला समिति ने जयंती सप्ताह के तहत रोपे पौधे / Shivpuri News

शिवपुरी। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में महाराजा अग्रसेन परमार्थ सेवा समिति महिला इकाई द्वारा फतेहपुर स्थित स्थानीय सहरिया बालक छात्रावास परिसर में हरे-भरे पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम दीपा बंसल, संगीता जैन, गौरी अग्रवाल, निधि गुप्ता, सिम्पल प्रधान आदि मौजूद रही जिन्होंने मिलकर छात्रावास परिसर में पौधों का रोपण किया और महाराजा अग्रसेन परमार्थ सेवा समिति महिला इकाई के द्वारा अग्रसेन जयंती के सप्ताह के दौरान छात्रावास पहुंचकर वहां पौधारोपण के साथ छात्रावास का अवलोकन भी किया वहां रह रहे बनवासी बालकों से संवाद भी किया, उनके साथ बैठकर पिकनिक मनाई और उन्हें भेंट स्वरूप स्वल्पाहार कराया गया और उन्हें टॉफिया भी वितरित की गई व कुछ वस्त्र आदि उन्हें भेंट किए गए। 
महिला समिति की ओर से यहां रेनू सिंघल की यह पहल रही जिसमें सभी अग्रवाल परमार्थ महिला समिति की पदाधिकारी व सदस्यों ने भाग लिया। यहां उपस्थित छात्रावास समिति की ओर से राजेश गोयल एवं जय सिंह उपस्थित रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!