Press "Enter" to skip to content

महाकाल की तर्ज पर नगर में निकली भोलेनाथ की सवारी, राजेश्वरी मंदिर पर हुआ दो शक्तियों का मिलन-shivpuri news

शिवपुरी। नगर में महा शिवरात्रि के एक दिन पहले भोलेनाथ की भव्य सवारी निकली। श्री सिद्धेश्वर महादेव सेवा समिति के बैनर तले लगातार तीसरे साल महाकाल उज्जैन की तर्ज पर नगर में भोलेनाथ की भव्य शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस दौरन डीजे, बैंड, बग्गी और अखाड़ों का प्रदर्शन किया गया। यह यात्रा शहर के प्राचीन और एतिहासिक श्री सिद्धेश्वर मंदिर पर भगवान शिव के अभिषेक के बाद निकाली गई। शुरुआत में श्री हरि विष्णु से हरि मिलन कार्यक्रम का आयोजन विष्णु मंदिर पर किया गया। बाद में यात्रा पुरानी शिवपुरी, गुरुद्वारा रोड से होते हुए राजेश्वरी मंदिर पहुंची जहां मां राज-राजेश्वरी दरबार मंदिर के पुजारी और भक्तों ने मां शक्ति का भगवान भोलेनाथ से मिलन करवाया। स्वागत, सत्कार के बाद शोभा यात्रा राजेश्वरी मंदिर, अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड, सदर बाजार, निचला बाजार और कस्टम गेट से होते हुए आर्य समाज मंदिर, न्यू ब्लॉक, हंस बिल्डिंग, लक्ष्मी निवास से होती हुई मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला होते हुए वापस सिद्धेश्वर मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, रास्ते में कई स्थान पर यात्रा का स्वागत किया गया। निचले बाजार में सीताराम मंदिर पर व्यवसायी प्रमोद गर्ग, राधेश्याम गुप्ता आदि ने भगवान शिव का स्वागत किया। 
इन्होंने किया स्वागत
भगवान शिव की शोभा यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत हुआ। इस दौरान श्रीमहाराजा अग्रसेन जन जागृति सेवा समिति के अध्यक्ष राजीव जैन संरक्षक निर्मल गुप्ता, अजीत ठेइया, पदम जैन, सुनील मामू, श्याम गुप्ता चैनू, अनूप गोयल, गौरव सिंघल, नरेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, आशुतोष जैन, हरिओम जैन, आदेश गुप्ता एवं समस्त पदाधिकारी अरिहंत जैन, दीपक गर्ग, अमित बिंदल, प्रांशु गोयल, आदित्य बंसल आदि ने पुष्प वर्षा और ठंडाई पिलाकर शोभायात्रा का स्वागत किया, इसके बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव रविन्दर बत्रा और उनके साथियों ने यात्रा का स्वागत किया। कैलामाता मंदिर पर स्वागत गहोई वैश्य समाज के जेपी चौधरी, पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष लवलेश जैन द्वारा स्वागत किया गया। आयोजन कमेटी में सिद्धेश्वर महादेव सेवा समिति शिवपुरी के राजेन्द्र गुप्ता, दिनेश गर्ग, विष्णु गोयल, बृजेश सिंह तोमर, रिंकेश अग्रवाल, मदन मोहन अग्रवाल, प्रमोद गर्ग, रिंकू जैन, रमन अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, योगेश शर्मा, अनिल खंडेलवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!