Press "Enter" to skip to content

बैंक ऑफ इंडिया में सोशल डिस्टेंस की अनदेखी: भीड़ के आगे नियम तार-तार, बैंकों में सब लापरवाह | Shivpuri News

शिवपुरी। बैंकों में सोशल डिस्टेंस की पूरी तरह से अनदेखी हो रही है। यह स्थिति एक ही बैंक नहीं, बल्कि शिवपुरी के लगभग सभी बैंकों में है। चाहे शिवपुरी के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बड़ौदा बैंक समेत अन्य सभी बैंकों की ब्रांच की स्थिति बनी हुई है। वहीं सोशल डिस्टेंस का कोई ध्यान बैंक प्रबंधन की ओर से नहीं रखा जा रहा है। कई जगहों पर नियमों की सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। सभी बैंक में खुले तौर पर सोशल डिस्टेंसिंग टूट रही है।
डॉकडाउन के शुरुआत में ही कुछ दिनों के लिए इसका पालन हुआ। इसके बाद फिर वही पुरानी स्थिति हो गई। इसके साथ ही बैंक के अंदर प्रवेश करने वाले ग्राहकों के लिए कोई सेनेटाइजर की व्यवस्था नहीं है सभी बैंकों में यह स्थिति बनी हुई है। सोशल डिस्टेंस के प्रति न ग्राहक जागरूक हैं और न ही बैंकों के प्रबंधक। जिस वजह से कोरोना के संक्रमण का खतरा बना हुआ है। कई बैंकों में समय से पहले की ग्राहकों की कतार लग जा रही है। बैंक खुलने के बाद तो कई जगह धक्का.मुक्की भी शुरू हो जा रही है। ग्राहकों की सुविधा के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं होने के चेलते ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बैंक के अंदर भी भीड़ की िस्थति बनी रहती है यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। कुछ खाताधारकों ने कहा कि अगर कोरोना संक्रमण से बचाना है तो भीड़ नियंत्रित करने की व्यवस्था करनी होगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!