Press "Enter" to skip to content

समाज की प्रतिभा का मध्यदेशीय अग्रवाल समाज ने किया सम्मान | Shivpuri News

अनुष्का का हौंसला बढ़ाने के लिए समाज अध्यक्ष द्वारा प्रदाय किया गया मोबाईल व स्मृति चिह्न
शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित वर्ष 2020 की वार्षिक परीक्षा में शामिल होकर जीव विज्ञान संकाय से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अनुष्का पुत्री डॉ. वीरेन्द्र गुप्ता निवासी शिवपुरी का अग्रवाल समाज की प्रतिभा होने के चलते मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के द्वारा स्थानीय मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला परिसर में समाज के अध्यक्ष गौरव सिंघल सहित पदाधिकारी व सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गौरव सिंघल ने समाज की इस प्रतिभा अनुष्का गुप्ता अध्यापन कार्य की हौंसला अफजाई करते हुए उसे उपहार के रूप में स्मृति चिह्न के साथ-साथ एक मोबाईल भी स्वयं की ओर से भेंट किया है ताकि अनुष्का को वर्तमान समय में मोबाईल इंटरनेट के माध्यम से शिक्षा अध्यापन करने में मदद मिल सके। इस अवसर पर अनुष्का के पिता डॉ.वीरेन्द्र गुप्ता का भी मध्यदेशीय अग्रवाल समाज की ओर से शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल का गौरव बढ़ाने पर यह सम्मान किया गया है। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष गौरव सिंघल एवं महामंत्री प्रांशुल अग्रवाल द्वारा बताया गया कि समाज को गुप्ता परिवार पर समय-समय पर सहयोग प्राप्त होता है। कार्यक्रम मे समाज अध्यक्ष गौरव सिंघल, महामंत्री प्रांशुल अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम गोयल, उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता, कोषाध्यक्ष मथुरा प्रसाद गुप्ता, महिला महामंत्री रेणु सिंघल, सहमंत्री रेणु अग्रवाल, प्रचार मंत्री विकास गोयल के साथ सोनू जैन, योगेश गुप्ता आदि समाजजन एवं वीरेंद्र गुप्ता की बड़ी पुत्री कनिका गुप्ता व छोटी पुत्री हर्षिता गुप्ता आदि सहित परिवार जन मौजूद रहे। इस दौरान समाज का गौरव बढ़ाने पर समाज अध्यक्ष गौरव सिंघल ने समाज की प्रतिभावान अनुष्का व उसके पिता के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मथुराप्रसाद गुप्ता द्वारा किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!