Press "Enter" to skip to content

मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के नए प्रांताध्यक्ष का शिवपुरी इकाई ने किया स्वागत / Shivpuri News

शिवपुरी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के तत्वावधान में
आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन में संघ के निर्विरोध निर्वाचित प्रांताध्यक्ष
महेंद्र शर्मा का संगठन की और से स्वागत किया गया। इस दौरान प्रांतीय सचिव
अरविंद कुमार जैन के नेतृत्व में शिवपुरी इकाई द्वारा शॉल श्रीफल भेंट कर
उनका स्वागत किया गया। कर्मचारियों की राज्य स्तर की लंबित समस्याओं पर
चर्चा की गई।

जिला शाखा की विभिन्न गतिविधियों से
प्रांताध्यक्ष को अवगत कराया। शर्मा ने जिला शाखा के क्रियाकलापों पर
प्रसन्नता व्यक्त कर संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
सम्मेलन में जिला अध्यक्ष धीरज राजपूत, सागर सोनी, याकूब अली सहित कई
पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!