शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के मुहांसा गांव में एक किसान के कुएं में अज्ञात युवक की लाश मिली है। नग्न हालत में लाश पड़ी होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक की शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
किसान पूरन कुशवाह निवासी मुंहासा रविवार की सुबह 6.30 बजे घूमते हुए अपने कुएं पर पहुंचा। कुएं में देखा तो अज्ञात युवक की लाश उतराती मिली। मामले की सूचना गांव वालों को दी और गांव वालों ने पुलिस को बुलवा लिया। लाश कुएं से बाहर निकाली गई है। लेकिन मृतक की शिनाख्ती नहीं हो सकी है। लाश कुछ दिन पुरानी हो गई है, जिससे शरीर में कीड़े पड़ गए है। मृतक की उम्र 40 साल के आसपास आंकी जा रही है।






Be First to Comment