Press "Enter" to skip to content

अंतर्राज्यीय सीमाओं पर नाके स्थापित कर सीसीटीव्ही कैमरे लगाए : संभागायुक्त शर्मा-shivpuri news

अंर्तराज्यीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
शिवपुरी। ग्वालियर संभागायुक्त बीएम शर्मा ने कहा कि आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2019 स्वतंत्र एवं निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपादित कराए जाने के लिए संभाग की सभी अंर्तराज्यीय सीमाओं पर नाके स्थापित कर सीसीटीव्ही कैमरे लगाए जाकर निगरानी रखी जाए। इसके लिए सीसीटीव्ही कैमरों की व्यवस्था अभी से सुनिश्चित करें। ग्वालियर संभागायुक्त बीएम शर्मा आगामी लोकसभा निर्वाचन के लिए जिलों की सीमाओं पर की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध मे होटल टूरिस्ट विलेज शिवपुरी में आयोजित अंर्तराज्यीय समन्वय समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
बैठक में ग्वालियर जोन के आईजी राजाबाबू सिंह, चंबल जोन के आईजी योगेश देशमुख, कोटा संभाग के कमिश्नर एलएन सोनी, कोटा संभाग के आईजी बीके पांडे, झांसी के अपर आयुक्त त्रिभुवन विश्वकर्मा सहित सीमावर्ती जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक आदि अधिकारी मौजूद थे। 
संभागायुक्त बीएम शर्मा ने अंर्तराज्यीय समन्वय समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि गत विधानसभा चुनावों में संभाग के लगे सीमावर्ती जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों के आपसी समन्वय एवं सहयोग से निष्पक्ष रूप से चुनाव हो सके। उन्होंने सभी कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर के साथ-साथ अनुभाग स्तर पर अनुविभागीय दंडाधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस और थाना स्तर पर थाना प्रभारी एवं तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों की बैठक आयोजित कर अभी से लोकसभा निर्वाचन की तैयारियां शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि अंतर्राज्यीय नाके जिला मुख्यालय से काफी दूर होने के कारण उन पर निगरानी सतत रूप से रखी जाए। सभी अंतर्राज्यीय नाकों पर सीसीटीव्ही कैमरे लगाए जाए, जो क्रियाशील रहे, इसकी व्यवस्था अभी से करें। उन्होंने कहा कि आचार संहिता के लगने के पश्चात आयोग के निर्देशानुसार आयोजित होने वाली बैठक में की गई कार्रवाई की समीक्षा आगामी बैठक में की जाएगी। उन्होंने असामाजिक तत्वों एवं वांरटियों के विरुद्ध अभी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
राजस्थान (कोटा) के संभागायुक्त एलएन सोनी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सीमावर्ती जिलों के अधिकारी आचार संहिता लगने के बाद सीमावर्ती जिलों के अधिकारी सतत रूप से निरीक्षण करें। कम्यूनिकेशन में किसी भी प्रकार की कमी न रखें। उन्होंने अधिकारियांे को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दें कि किसी भी प्रकार की घटना को गंभीरता से लेते हुए उसे त्वरित वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाए। जिससे तत्काल कार्यवाही की जा सके और उन्हें निर्देशित करें कि निरंतर अपने वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में रहे।
ग्वालियर जोन के आईजी राजाबाबूसिंह ने कहा कि अधिकारियों के आपसी समन्वय एवं सहयोग का परिणाम पिछले विधानसभाओं में देखा जा चुका है, जिसके कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। उन्होंने अरेस्ट वारंटियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि नेशनल हाईवे पर अभी से नाके शुरू कर दिए जाए। जिससे अवैध शराब की आवाजाही पर प्रतिबंध लग सके। उन्होंने शिवपुरी में अंर्तराज्यीय समन्वय बैठक के बेहतर आयोजन के लिए कलेक्टर शिवपुरी एवं पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद दिया। चंबल जोन के आईजी योगेश देशमुख ने कहा कि अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सतत कम्युनिकेशन बनाए रखे। जिससे किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल नियंत्रण किया जा सके। 
आईजी कोटा बीके पांडे ने कहा कि सीमावर्ती जिलों की सीमाओं पर आम्र्स की जांच में विशेष सर्तकता बरतें। अवैध शराब की रोकथाम हेतु विधिवत रूप से नाके लगाकर जांच की जाए और सभी मार्गों की वीडियोंग्राफी भी कराई जाए। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांव में लोगों के लिए खेल गतिविधियां आयोजित करें।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!