Press "Enter" to skip to content

सरपंच की बेल्ट, लात-घूसों से मारपीट-shivpuri news

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत भारतीय पुस्तक सदन के सामने असपताल चौराहा शिवपुरी एक चार युवकों ने मिलकर सरपंच के साथ जाति सूचक गालियों के साथ मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
सरपंच दिनेश जाटव पुत्र ललईराम जाटव निवासी ग्राम गोपालपुर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि गुरुवार को दोपहर के समय वह भारतीय पुस्तक सदन के सामने अस्पताल चौराहा पर अपनी बाइक पर बैठकर शंकर शर्मा को रुपए दे रहा था तभी पीछे से सतेंद्र धाकड़ व उसके अन्य साथी बाइक से आए और गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो सभी ने मिलकर लात-घूसों व बेल्ट से मारपीट कर दी। घटना के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। घायल ने पुलिस थाने में शिकायत की इसके बाद उपचार के लिए वह अस्पताल गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!