शिवपुरी। प्रगति बाजार में जिन व्यापारियों एवं दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे डस्टबिन रखें एवं कचरा कचरा गाड़ी में डाला उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंबर एवं यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने पुष्प देकर सम्मानित किया। इसके बाद लोगों ने यह प्रण लिया कि हम आज से डस्टबिन में ही कचरा डालेंगे एवं कचरे को कचरा गाड़ी में ही डालेंगे




