Press "Enter" to skip to content

कांग्रेसियों ने चिलोद, कमलागंज में किया जनसंपर्क | Shivpuri News

शिवपुरी- शिवपुरी गुना लोकसभा संसदीय क्षेत्र के वार्ड 30 व 32 कमलागंज, चीलहौद व सईसपुरा आदि क्षेत्रों में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के निर्देशन में जनसम्पर्क किया गया व आमजन से अपील की जिसमें क्षेत्र की जनता ने भरपूर प्यार और महाराज को जिताने का आशीर्वाद दिया। इस जनसम्पर्क में मुख्य रूप से कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, उत्तर शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र टेडय़िा, नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, मण्डी डायरेक्टर इब्राहिम खान, वीरेन्द्र शिवहरे, विपिन शिवहरे, पूरन सेन, समीर पाशा, अब्दुल नासिर, रामबाबू कुशवाह, कृष्णा शाक्य, भोपाल से पधारे पंकज चतुर्वेदी व अशफाक, विशाल वर्मा, विजय बाथम, विनय चंद्र झा, देवेन्द्र सिंह चौहान, रमन अग्रवाल, रामनिवास राठौर व अन्य महत्वपूर्ण कार्यकर्ता अपनी अपनी उपस्थिति दे रहे हैं। जनसम्पर्क प्रतिदिन पूरे लोकसभा क्षेत्र में शहर व गांवों में अलग-अलग टीमों में सांसद सिंधिया के विशेष सिपाहियों के नेतृत्व में सुबह दोपहर व शाम को किया जा रहा है।    
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!