शिवपुरी। जिले में आचार संहिता लागू होती ही प्रशासन सख्त हो गया है। आचार संहिता का पालन करवाने के लिए प्रशासन के अधिकारी से लेकर कर्मचारी सजग बने हुए हैं। वहीं एसपी राजेेश सिंह व एएसपी प्रवीण कुमार ीभूरिया के निर्देशन व एसडीओपी सुधीरसिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी नीतू अवस्थी एवं सूबेदार प्रियंका घोेष द्वारा यातायात महकमे के साथ ऐसे चार पहिया वाहन जिनकी नंबर प्लेट पर राजनीतिक दल के चुनाव चिन्ह एवं राजनीतिक पद नाम अंकित थे, उनकी नंबर प्लेट को हटवाया गया। इसके साथ ही चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान उनके साथ आरक्षक विक्रम जाट, कमल किशोर, महेश लोधी, राजेश कुमार एवं देेवेश मौजूद रहे।






Be First to Comment