Press "Enter" to skip to content

श्रमिकों से बस किराया लेने वालों के विरूद्ध कार्रवाई होगी | Shivpuri News

शिवपुरी। मध्यप्रदेश की सीमा में अन्य राज्यों से पहुंचने वाले प्रवासी श्रमिकों को जिलों में भोजन और परिवहन की सुविधा प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि श्रमिकों के लिए बसों की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। यदि कहीं से यह शिकायत आती है कि वाहन चालक द्वारा श्रमिकों से किराए की राशि ली जा रही है तो दोषी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा किसी भी प्रदेश के होंए उन्हें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। यह संकट का समय है। श्रमिक किसी भी स्थान के हों वे भारत मां के लाल हैं। उनसे भेदभाव का कोई सवाल नहीं उठना चाहिए। मध्यप्रदेश से प्रवासी श्रमिकों को प्रदेश की सीमा तक भेजने के लिए निरंतर बसों की व्यवस्था की जा रही है।
  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!