Press "Enter" to skip to content

शराबी युवक ने कर दी महिला की मारपीट | Shivpuri News

शिवपुरी। पोहरी थाना खेत्र के तहत आने वाले ग्राम बरईपुरा में रहने वाली महिला की शराबी युवक ने मारपीट कर दी। बच्चूबाई पत्नी दरवार बंजारा ने बताया कि गांव का ही रहने वाला गूजर बंजारा बीते रोज रात के समय शराब पीकर उसके घर के सामने आया और गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो डंडे से मारपीट कर दी जिससे बच्चेबाई घायल हो गई। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!