Press "Enter" to skip to content

सड़क पर हो गए दो से तीन फीट गहरे गड्ढे मरम्मत के लिए सौंपा ज्ञापन | Shivpuri News

शिवपुरी। ग्राम पंचायत झण्डा के ग्रामीण मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे। जहां कलेक्टर को शिकायत में झंडा के ग्रामीण रणवीरसिंह, जीतूसिंह तोमर, जगदीशसिंह, राहुलसिंह, गोबरसिंह, जसमंतसिंह तोमर, चंद्रभानसिंह, सौरभसिंह ने बताया कि उसका ग्राम नरवर तहसील के अंतर्गत आता है। आज से करीब 2005-06 में ग्राम में सड़क डलवाई गई थी। अब इस सड़क में दो से तीन फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार इन गड्ढों की वजह से हो रहे हैं। मामले को लेकर सरपंच-सचिव से कई बात शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद 181 पर कॉल करके भी शिकायत दर्ज करवाई लेकिन कोई असर नहीं हुआ। अब आपके पास उम्मीद लेकर आए हैं। हमारे गांव की सड़क की मरम्मत करवा दो।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!