Press "Enter" to skip to content

तीसरी बेटी ने जन्म लिया तो गाजे बाजे के साथ कार से घर लेकर आए नन्हीं अनिका, छोड़ी आतिशबाजी, परिजनों ने मनाई खुशियां-shivpuri news

समाज के लिए प्रेरणा बने मनीष

शिवपुरी। स

बेटियों के लिए मन में अथाह मोहब्बत

मनीष के जीवन में तीसरी बेटी के लिए ही प्यार नहीं हैं बलकी पहली बेटी के जन्म के समय जब डॉक्टरों ने चिंता व्यक्त की तो मनीष बगैर घबराए उसे इलाज कराने के लिए चेन्नाई तक चले गए थे। हालांकि वहां जाने के बाद उनकी बड़ी बेटी अंशी डॉक्टरों की देखरेख में जल्द ही पूर्ण स्वस्थ हुई। उसके तीन साल बाद अनवी ने जन्म लिया और अब नन्हीं बेटी के जन्म के बाद उसका नाम मनीष ने अनिका रखा है। सोशल साइट पर जब मनीष ने बेटी के जन्म पर खुशियों का इजहार किया तो उन्हें बधाइयां मिलने लगीं और देखते ही देखते श्रृंखला बढ़ती चली गई। मनीष के मामा दिलीप जैन कहते हैं कि आज की दुनिया में जितनी खुशियां बेटियों से मिलती हैं उतनी किसी से नहीं मिलती।

माज भले ही आज भी बेटा और बेटी में फर्क करने से पीछे नहीं हटता, लेकिन कुछ युवा इस बात को पूरी तरह झुठला रहे हैं। सामाजिक कुरीतियों के मुंह पर तमाचा मारते हुए समाज के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। शहर के श्रीराम कॉलोनी में रहने वाले कंप्यूटर व्यवसाई मनीष गुप्ता ने ऐसी ही अनूठी मिसाल पेश की है। उनके घर बेटी ने जन्म लिया तो वे उसे खुशी खुशी अपने घर न सिर्फ गाजे बाजे, बल्कि कार से लेकर पहुंचे। इस दौरान आतिशबाजी छोड़ी गई और फूलों की वर्षा होती रही और मनीष सहित उनकी पत्नी शालिनी फूले नहीं समा रहे थे। जब मनीष से पूछा गया कि एक बेटी के जन्म पर जमाना कोहराम मचाता है, लेकिन आपने तीसरी बेटी के जन्म पर खुशियां मनाने का निर्णय लिया। इसके पीछे राज क्या है तो मनीष बोले कि आज मैं जो कुछ भी हूं उसका श्रेय मेरी बेटियों को है। इसलिए जैसे ही मेरे आंगन में तीसरी बेटी ने जन्म लिया मेरी खुशी का ठिकाना न रहा। मनीष के पिता ओमप्रकाश गुप्ता क्रषि विभाग में अधिकारी हैं वे खुद और उनकी पत्नी शोभा भी बेहद प्रसन्नाचित्त नजर आ रहे हैं। मनीष की मां और नन्हीं अनिका की दादी शोभा कहती है कि उनके घर मां दुर्गा के कदम पड़े हैं। उन्नाति के द्वार खुलेंगे और पहले से ज्यादा मनीष के जीवन में खुशियां आएंगी। मनीष की नन्हीं बेटी का जन्म ग्वालियर में 15 दिन पहले हुआ था, लेकिन वे रविवार की देर शाम उसे शिवपुरी लेकर आए। वह भी गाजे बाजे के साथ तो आस पडौस के लोग भी उन्हें बधाई देने जा पहुंचे। इस दौरान जब शोभा की बहु शालिनी घर में प्रवेश करने लगी तो उससे फीता भी कटवाया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!