Press "Enter" to skip to content

प्रभारी मंत्री के काफिले में जा रही कांग्रेसियों की गाड़ी पलटी, पांच लोग घायल -shivpuri news

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्मन सिंह तोमर के काफिले में चल
रही कांग्रेसियों की एक फॉर्च्यूनर गाड़ी पलट गई। इस गाड़ी के पलट जाने से
इसमें सवार कुछ कांग्रेसियों को चोटें आई हैं। बताया जाता है कि सिरसौद व
भौंती के बीच यह गाड़ी पलटी है और इसमें पांच से छह लोग घायल हुए हैं। बताया
जाता है कि शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्मन सिंह तोमर पिछोर
में कृषक ऋण मुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शरीक होने के लिए आए हुए थे
इसी दौरान मंत्री के काफिले में चल रही तेज रफ्तार गाड़ी पलट गई। इस सड़क में
घायल लोगों को जिला अस्पताल में लाया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!