
अतिक्रमण हटवाकर शादी के लिए धर्मशाला बनवाने की मांग की
शिवपुरी। वक्फ कमेटी कोलारस के बैनर तले शासकीय कब्रिस्तान की भूमि 639, 652, 663, 655 एवं मेला ग्राउण्ड के पास से अतिक्रमण हटाने की नगर पंचायत कोलारस सीएमओ एवं कलेक्टर शिवपुरी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मुस्लिम समाज के लोग काफी दिनों से परेशान है क्योंकि बच्चों की शादी के लिए धर्मशाला निर्माण कराना है जबकि कोर्ट के आदेश के बावजूद भी कब्रिस्तान की भूमि से कब्जा नहीं हटाया गया है। समाज के लोगों ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। हमारी कब्रिस्तान की भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों का निर्माण किया जा रहा है। इसलिए हम सब मुस्लिम भाई प्रशासन से काफी त्रस्त हैं। मुस्लिम भाईयों ने समाज को न्याय दिलाने एवं जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है। मुस्लिम समाज ने प्रशासन को अल्टीमेट दिया है कि अगर उनकी मांग शीघ्र पूरी नहीं हुई तो समाज आगामी लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालकर चुनाव का बहिष्कार करेगा। ज्ञापन देने वालों में एक दर्जन से अधिक वक्त कमेटी के सदस्य शामिल रहे।






Be First to Comment